वजन को करना हो कम अगर फिटनेस का रखना हो ख्याल तो कभी ना करें ये गलतियां

weight loss tips: वजन कम करने के लिए क्या करना चाहिए (Freepik)

वजन घटाना सुनने में जितना आसान लगता है, असल में यह उतना ही चुनौतीपूर्ण है। सिर्फ कम खाना और ज्यादा चलना हमेशा फायदा नहीं देता। कई लोग सालों तक डाइट, वर्कआउट और तुरंत रिजल्ट वाले प्लान आजमाते रहते हैं, लेकिन अक्सर निराशा, थकान और कई बार बढ़ते वजन के रूप में सामने आता है। ऐसे में अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो फिटनेस और न्यूट्रिशन कोच इमरान ने कुछ गलतियां बताई हैं, जिन्हें वजन कम करने वाले अक्सर करते हैं, जिसके चलते मन चाह रिजल्ट नहीं मिल पाता।

फिटनेस और न्यूट्रिशन कोच के मुताबिक, वजन घटाने का सफर जल्दी रिजल्ट की बजाय संतुलित डाइट, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और सही प्लानिंग पर निर्भर करता है। फिटनेस कोच के अनुभव बताते हैं कि अगर आप इन सामान्य गलतियों से बचेंगे तो न सिर्फ वजन कम होगा, बल्कि मानसिक और शारीरिक सेहत भी बेहतर बनेगी।

नाश्ता छोड़ना
लियाम ने बताया कि उन्होंने कैलोरी कम करने के लिए लंबे समय तक ब्रेकफास्ट स्किप किया, लेकिन रिसर्च कहती है कि यह वजन घटाने में मदद नहीं करता। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता ब्लड शुगर स्थिर रखने, भूख कंट्रोल करने और मसल्स को सपोर्ट करने में मदद करता है। अध्ययनों के अनुसार, नियमित नाश्ता करने वाले लोग, नाश्ता छोड़ने वालों की तुलना में मोटापे के कम शिकार होते हैं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *