यूपी की राजनीति में बसपा की जोरदार वापसी , 9 साल बाद रैली कर बसपा ने किया शक्ति प्रदर्शन,*

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी की राजनीति में बसपा ने एक बार फिर से जोरदार वापसी की है। पंचायत चुनाव से पहले हुई बसपा की रैली में उमड़ी भीड़ ने पार्टी को नई राजनीतिक ताकत दी है।

मायावती ने कहा कि जब ये दल सत्ता में होते हैं तो इन्हें पीडीए और हमारे संत-महापुरुष याद नहीं आते, लेकिन जब सत्ता से बाहर हो जाते हैं तो इन्हें हमारे संतों की याद आने लगती है। उन्होंने कहा कि कासगंज जिले का नाम बसपा शासनकाल में मान्यवर कांशीराम नगर रखा गया था, लेकिन सपा सरकार में आते ही उसका नाम बदल दिया गया।

बसपा प्रमुख ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में बसपा को फिर से मजबूत समर्थन मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *