जानते हैं क्या खाते हैं आपके किस्मत के सितारे कैसे होंगे आपके आज के दिन

यययय

आज 14 मई शनिवार का दिन है। आइये जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- कार्य सिद्धि का प्रयास सार्थक, व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, नवीन योजना फलीभूत, स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभप्रद, यात्रा सार्थक।

वृषभ- विविध पक्षों में अनुकूलता, समस्याओं का संतोषजनक समाधान, पठन-पाठन में रुचि, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, पर्वतीय स्थलों की यात्रा सुखद।

मिथुन- नवीन योजना का श्री गणेश, राजनीतिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि, भौतिक सुख केनिमित्त व्यय, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त, आपसी प्रसन्नता।

कर्क- गृहस्थिति विपरीत, स्पष्टवादिता आपके लिए घातक, ताल-मेल का अभाव, बात-बात पर क्रोध, घरेलू समस्याओं से अशांति, बैवाहिक जीवन असंतोषजनक।

सिंह- स्वास्थ्य अनुकूल, कर्ज की निवृत्ति का प्रयास, भोग-विलासिता की ओर सम्मान, महत्वपूर्ण उपलब्धि, यात्रा संतोषजनक, शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता।

कन्या- आर्थिक व्यावसायिक उन्‍ति, शुभ-भावनाओं का उदय, आत्मीयजनों से मधुरता, आत्मिक शांति, आनन्द की अनुभूति, सुख के जरूरी साधन सुलभ, यात्रा सफल।

तुला- विचारित कार्यो में प्रगति, विवाद का समापन, मित्रों से विचार विनिमय, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, अध्यावसाय की ओर रुझान, वैवाहिक जीवन सुलभ।

वृश्चिक- योजना की पूर्ति में बाधा, आरोग्य सुख में कमी, लाभ का मार्ग अवरूद्ध, पठन- पाठन में अरुचि, सुख शांति का अभाव, विचारों में उग्रता, क्रोध की अधिकता।

धनु- सद्विचारों का उदय, लाभ का मार्ग प्रशस्त, नौकरी पदोन्नति विषयक मसला हल, विशिष्टजनों से सम्पर्क, धर्म अध्यात्म में आस्था, राजनैतिक कार्यों में रुचि।

मकर- अभिलाषा कौ पूर्ति का सुयोग, निजी जिन्दगी में नवीन उपस्थित, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, रचनात्मक क्रियाकलापों में अभिरुचि।

कुम्भ- कार्य व्यवसाय में अनुकूलता, परिवार में धार्मिक आयोजन सम्पन्न, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, मित्रों के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, परिवार में खुशी।

मीन- आगकांक्षित सिद्धि में व्यतिक्रम, व्यक्ति विशेष से हानि, सुख-सुविधा का अभाव, मित्रों से मतभेद, वाहन से चोट-चपेट दुर्घटना का आशंका, पारिवारिक विवाद

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *