चौबेपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी। अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में सोमवार को थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 0280/2022 धारा 498A/304B/506 भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त बद्री पुत्र स्व0 श्यामदेव व अभियुक्ता लल्ली देवी पत्नी बद्री निवासीगण उमरहां थाना चौबेपुर वाराणसी को उमरहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त में बद्री पुत्र स्व0 श्यामदेव निवासी ग्राम उमरहां थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 68 वर्ष, लल्ली देवी पत्नी बद्री निवासी ग्राम उमरहां थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 65 वर्ष है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 राहुल मौर्य चौकी प्रभारी चिरईगांव, थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण, हे0का0 अभिषेक सिंह थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण,का0 पन्ने लाल थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण, म0उ0नि0 नेहा थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *