अज्ञात चोरों द्वारा ढाबे से बर्तन साइकिल समेत हजारों की चोरी

स्थानीय पुलिस नहीं लगा पा रही चोरी पर लगाम

रिपोर्ट – रोहित कुमार पटेल

मिर्ज़ामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 किनारे के एक ढाबे मे बीती रात अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोचवा गांव के निवासी अमित पाण्डेय रूपापुर हाईवे किनारे अपना ढाबा चलाते है। बीते देर रात को जब ढाबा मालिक सो रहा था तब अज्ञात चोरो द्वारा ढाबे मे रखा 8 बड़ा भगौना,गैस चूल्हा,मिक्सर मशीन, गैस सिलेंडर, अन्य बर्तनो सहित एक साईकल व 2000 नगद रुपय चोरी कर लिया गया। जब ढाबा मालिक की नींद खुली तब बर्तनो व अन्य वस्तुओ को गयाब देख दंग रह गया, काफ़ी खोज बीन व आसपास पूछताछ करने के बाद जब गायब सामानो का कुछ पता नहीं लगा, तब ढाबा मालिक ने मिर्ज़ामुराद थाने पहुंच कर अज्ञात चोरो के खिलाफ लिखित तहरीर दिया।बताते चले कि पूर्व मे उसी ढाबा पर लगभग पांच बार चोरी हो चुकी है, इधर कुछ दिन पूर्व ही क्षेत्र के कछवा रोड स्थित एक सराफा के दुकान मे सेंध लगा कर चोरी हुई थी। अब यह प्रश्न तो स्वाभाविक है कि क्या संबंधित हल्का दरोगा व सिपाही रात्रि गस्त छोड़ चैन की नींद सोते हैं? यदि गस्त होता है तो ऐसे वारदात कैसे हो जा रहे है? चोरो के अंदर पुलिस/कानून के प्रति कोई खौफ नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *