शिवपुर व्यापार मंडल का भव्य परिचय एवं स्नेह मिलन समारोह संपन्न, व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

वाराणसी। शिवपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला, वाराणसी में भव्य परिचय एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर आपसी एकता, संगठन की मजबूती और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में महानगर व्यापार समिति के संरक्षक आर. चौधरी, अध्यक्ष अशोक जायसवाल तथा महामंत्री रजनीश कनौजिया का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सभी व्यापारिक संगठनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। संगठन की मजबूती ही व्यापारियों की सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राहुल मेहता, पंकज अग्रवाल, पुरुषोत्तम जालान, राजन जायसवाल, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, अनुज डिडवानिया, नारायण केशरी, शैलेश मिश्रा, संजय गुप्ता, शुभम अग्रहरि, संजय सिंह, सुजीत गुप्ता, सत्य प्रकाश सर्राफ, ज्ञानू गुप्ता, वेदप्रकाश अग्रवाल, अंकित रस्तोगी, राजेंद्र गुप्ता, संजय चौबे, समीर नन्दन गुप्ता (संजय), शिवम जायसवाल, शैलेश गुप्ता, आशीष कुमार, रामभजन अग्रहरि, जगरनाथ अग्रहरि, कौशल तिवारी, सत्यप्रकाश राय, देवांश मनीष चौबे, घनश्याम जायसवाल, राजेश भाटिया, संजय जायसवाल, कृष्णशरण अग्रवाल, अभिषेक अग्रहरि, विशाल कपूर तथा राजेंद्र गुप्ता (रामनगर) सहित अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर काशी व्यापार मंडल कैंट के अध्यक्ष धर्मेंद्र पाण्डेय, महामंत्री अजय सिंह एवं अन्य व्यापारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और उत्साह से परिपूर्ण रहा। उपस्थित व्यापारियों ने ऐसे आयोजनों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे संगठनात्मक एकता मजबूत होती है और व्यापारियों के बीच संवाद बढ़ता है। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *