राष्ट्रीय सेवा योजना ने निकाली तिरंगा यात्रा

वाराणसी| कुलपति प्रो आनन्द कुमार त्यागी एवम जिला प्रशासन के सयुंक्त निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय सेवा योजना ,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवम नगर निगम , वाराणसी,के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकली गयी।

यह यात्रा नगर निगम मुख्यालय, सिगरा से महापौर मृदुला जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नगर आयुक्त प्रणव कुमार सिंह तथा भजपा महानगर अध्यक्ष राय के नेतृत्व में आरम्भ की गई जो सिगरा आई पी माल से फातमान होते हुए मलदहिया चौराहे पर पहुँची।

जहा पर विशिष्ट जनों द्वारा सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यर्पण किया गया।उसके पश्चात यात्रा गांधी अध्ययन पीठ से होते हुए काशी विद्यापीठ के प्रसाशनिक भवन चौराहे पर पहुंची जहाँ पर विशिष्ट जनों पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

ततपश्चात यात्रा समाप्ति की घोषणा की गयी ।राष्ट्रीय सेवा योजना का नेतृत्व डॉ के के सिंह, समन्वयक द्वारा किया गया। इस यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको,एन सी सी के कैडेट एवं, नगर निगम के कर्मचारियों एवम अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *