युवा भारती काशी व 95 बटालियन सीआरपीएफ जवानों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

वाराणसी| अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में युवा भारती काशी उत्तर भाग की टोली,95 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों और सारस्वत युवा सभा के सदस्यों ने मिलकर मच्छोदरी से लहुराबीर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मैदागिन, कबीरचौरा,पिपलानी कटरा होते हुए लहुराबीर पहुंची,रास्ते भर यात्रा में वंदे मातरम्,भारत माता की जय के नारे लगते रहे जिसका समर्थन आम जनता भी बहुत गर्म जोशी के साथ करती रही।


समाप्ति के उपरांत लहुराबीर पर आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम के संयोजक युवा भारती के अध्यक्ष अतुल कुल के साथ,राहुल मिश्र, पुस्पराग जौहरी,श्याम सिंह,रमेश यादव,पियूष जायसवाल, अंबर गुप्ता,शिखर गुप्ता,395 बटालियन के कमांडर राम कुमार सिंह जी,ASI चेतमल हवलदार सुनील कुमार,सारस्वत युवा सभा से मनीष पाठक,अजय पाठक, प्रित्यांशु पाठक और अन्य लोग इस बाइक रैली में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *