फ्रांस से बनारस घूमने आई युवती के साथ हुआ घिनौना काम, मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

वाराणसी| वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. फ्रांस के पेरिस शहर से बनारस घूमने आई युवती के साथ बदसलूकी हुई है. युवक ने गाइड बनकर पहले युवती का भरोसा जीता फिर युवती को शराब पिलाकर उसके साथ बदसलूकी की है. इस मामले में युवती ने पुलिस को लिखत तहरीर दी है. पुलिस ने विदेशी महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक फ्रांस की रहने वाली युवती बनारस के केदार घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी. उसका कहना है कि गली में घूमने वाले एक युवक ने खुद को गाइड बताया. दो दिनों तक उसने युवती को शहर घुमाया. तीसरे दिन देर रात को उसने युवती के साथ नाश्ता किया और इस दौरान बियर पिलाने का ऑफर दिया. बीयर में आरोपी ने लोकल शराब मिलाई थी, जिससे युवती की तबीयत बिगड़ गई.युवती की नींद खुली तो उसने बिस्तर पर अपने आप को नैक्ड पाया. हालांकि युवती ने डॉक्टर से सलाह ली तो डॉक्टर ने सब कुछ ठीक होने की बात कही. मामले में युवती ने पुलिस से शिकायत की है. इस दौरान युवती ने कहा कि वो अपने देश वापस लौट रही है. लेकिन शिकायत इसलिए कर रही है ताकि आगे किसी और के साथ ऐसा न हो. इसके बाद युवती वापस चली गई.मामले में भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने बताया कि विदेशी महिला ने लिखित शिकायत की है, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी के पकड़ में आते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *