नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

रिपोर्ट – रोहित कुमार पटेल

मिर्जामुराद। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्थानीय थाना के उप निरीक्षक अतुल कुमार त्रिपाठी, व हरकेश यादव के साथ एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लाख रूपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली में स्थित वाईडबलूसीए से गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी व अन्य मामलों के मुक़दमे मे वांछित राज कुमार सिंह उर्फ आर के सिंह पुत्र माता फेर सिंह निवासी ग्राम0 कनपुरियन का पुरवा थाना नसीराबाद पो0 बरखुरदारपुर जनपद रायबरेली उम्र करीब वर्ष 48 वर्ष
व गौरव सेठी पुत्र स्व0 प्रेम प्रकाश सेठी निवासी F 89 राजौरी गार्डेन नई दिल्ली 110027 उम्र करीब 52 वर्ष दोनों नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का काम करते थे। दोनों को एसटीएफ की मदद से दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से 17 डेविड कार्ड, 6 मोबाइल, दो D.L, 19 चेकलीप, पांच आधार कार्ड, एक मेम्बर शिप कार्ड, एक रिवाल्वर मय लाइसेंस, एक पासपोर्ट, तीन अदद पैन कार्ड, 10 चेक बुक, एक पास बुक, एक आर्मी हास्पिटल कार्ड, एक आर्मी कैन्टीन कार्ड, 02 आर्मी पहचान पत्र एक अदद नीकर कार्ड, एक अदद टोल हैक्स कार्ड, 03 प्रवेश पत्र, 02 मोहर, 07 सिम कार्ड, 1480 रु0 नकद एक ब्रेजा कार पुलिस ने बरामद किया।
इस मामले में मिर्जामुराद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह दोनों ठग बीते अप्रैल माह में क्षेत्र के अमीनी गांव निवासी सुनील पटेल से नौकरी दिलाने के नाम पर कई किस्से में 32 लाख रुपए का ठगी किए थे। नौकरी न लगने पर जब इन दोनों ठगों से वादी द्वारा पैसे की वापसी की मांग करने लगे तो यह दोनों ठग पैसा देने से इंकार कर दिए और कहे कि कहीं शिकायत करोगे तो तुम्हें जान से मार देंगे। भुक्तभोगी सुनील कुमार पटेल ने बीते अप्रैल माह में मिर्जामुराद थाने में दोनों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों ठगों की तलाश की जा रही थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *