दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा में सीए. दिवस के उपलक्ष्य में “रक्तदान” कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी।दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा में सीए. दिवस के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को शाखा परिसर आई. सी. ए. आई. भवन, प्लॉट न० 2बी प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, वाराणसी में सुबह 10:00 से “रक्तदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए.सोम दत्त रघु ने ने स्वागत भाषण द्धारा किया I और उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए आज के समय में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को बताया। उन्होंने यह भी बताया कि हर व्यक्ति को वर्ष में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए एवं स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह पर रक्तदान करके किसी के जीवन की रक्षा कर सकता है। रक्तदान के जरिये व्यक्ति अपना बेसिक हेल्थ जांच भी करा सकता है। निरंतर रक्तदान करने से ह्रदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है |
इस कार्यक्रम में ६० यूनिट का रक्तदान किया गया जिसमे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ साथ छात्र छात्रओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में शाखा कोषाध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद् दिया।
इस कार्यक्रम के संयोजक सीए.विकास जयसवाल और सीए.मोहित कुमार यादव रहें l इस कार्यक्रम में शाखा सदस्यों एवं छात्रों की सहभागिता रही | इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सीए. अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव सीए सौरभ कुमार शर्मा, सीए. विकाश द्विवेदी, सीए. वैभव मल्होत्रा,सीए शतीष चौबे,सीए संतोष पांडेय, सीए रवि सिंह, सीए शिशिर उपाध्याय,सीए द्विजेन्द्र कुमार सिंह सीए. प्रकाश तोलानी,सीए प्रगती जयसवाल,सीए गुरप्रीत,सीए जय वर्मा,सीए विजय प्रकाश,सीए रश्मि केशरवानी, सीए सुदेशना,सीए ब्राजेेश जयसवाल आदि लोगों की सहभागिता रही |

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *