राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की वर्षगांठ 4 नवंबर के उपलक्ष्य में इस साल 1-3 नवंबर तक गंगा उत्सव देश का आयोजन सृजन सामाजिक विकास न्यास व वन विभाग वाराणसी के सौजन्य से 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अस्सी घाट से शुरुआत किया है।
इस साल आजादी के अमृत महोत्सव के चल रहे विभिन्न समारोहों का यह भी एक हिस्सा होगा।
इस अवसर पर उपस्थित *मुख्य अतिथि* मा. विधायक शौरभ श्रीवास्तव जी ने कहां माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से गंगा नदी के कायाकल्प सुधारने के लिए सभी हितधारकों, व श्रद्धालुओं को जन भागीदारी हेतु जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
*विशिष्ट अतिथि* श्री सुरेश कुमार मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारीडी 95 बटालियन,डी.एफ. ओ. महावीर कोजलगी ने सदियों पुरानी नदियों से जुड़ी परंपराओं, नदी संरक्षण, से लोगों को जोड़ने का आवाह्न किया।
सृजन सामाजिक विकास न्यास संस्था के अध्यक्ष व गंगा हरीतिमा के ब्रांड एंबेसडर अनिल सिंह ने काशी के सभी 84 घाटों व गंगा की सफाई के लिए समर्पित सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया।
इस अवसर पर उपस्थित रिटा.क्षेत्रीय वन अधिकारी मदन राम चौरसिया, सी.आर.पी.एफ.95 बटालियन के जवानों के साथ प्रवीण सिंह, सुरक्षा बल, ब्रह्म वेद विद्यालय के गुरु व छात्र ,नगर निगम के अधिकारी एवं सफाईकर्मी ,तथा श्रद्धालुओं ने सयुंक्त रूप जागरूकता रैली निकालकर जगन्नाथ मंदिर परिसर की सफाई किये।तथा गंगा नदी के बारे में जागरूकता फैलाने का संदेश दिये।