वाराणसी। खाद्य विभाग वाराणसी मंडल के सहायक आयुक्त श्री धर्मराज मिश्रा के सेवा निवृत्त होने के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी स्थित मंडल आयुक्त कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके दीर्घ प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलदीप मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव विनोद राय, राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रदीप सिंह, प्रदेश सचिव (संगठन) धर्मेंद्र पांडेय, जिला अध्यक्ष अजय सिंह वाराणसी जिला सचिव दिलीप अग्रहरि, अधिवक्ता रोमन सिंह सहित संगठन के कई दर्जन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वाराणसी आगमन पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलदीप मिश्रा का भी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
![]()
