शराब के लिए पैसे न देने पर पोते ने दादी की डंडे से पीट-पीट कर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही दादी की बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात आरोपी युवक का अपनी दादी से शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। जब वृद्धा ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर पोते ने पास में रखा डंडा उठाया और दादी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *