जाँच में जलनिगम विभाग की अवर अभियंता, विद्युत यांत्रिक खण्ड कार्यालय निर्माण खण्ड ग्रामीण एवं L&T के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा साईट इंजीनियर की लापरवाही मिली
डीएम ने इन अभियंताओ के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही का नोटिस जारी किया
वाराणसी। गुरुवार को सायंकाल लगभग 5ः00 बजे ग्राम बिन्दा, तहसील पिण्डरा, जनपद वाराणसी में जल निगम एवं I & T के अधिकारियों द्वारा वोर-बेल हेतु खोदे गये गड्ढे में खेलते समय अनिकेत यादव, उम्र 13 वर्ष पुत्र राधेश्याम यादव गिर गया। गड्ढे से स्थानीय नागरिकों द्वारा निकालने के उपरांत नजदीकी निजी चिकित्सालय पर ले जाया गया जहाॅं उसे चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। उक्त घटना की जाॅंच उप जिला मजिस्ट्रेट, पिण्डरा से कराई गई।
जाॅच में यह पाया गया कि जल निगम एवं L&T के अधिकारियों द्वारा वोर-बेल हेतु खोदे गये गड्ढे को न तो ढका गया था और न ही वहाॅं किसी प्रकार का साइनेज बोर्ड लगाया गया था। इस प्रकार स्पष्ट तौर से जल निगम विभाग की प्रियंका यादव, अवर अभियंता, विद्युत यांत्रिक खण्ड कार्यालय निर्माण खण्ड ग्रामीण, वाराणसी एवं L&T के बी0पी0 रघुबंशी, प्रोजेक्ट मैनेजर तथा रवि कुमार साईट इंजीनियर की लापरवाही पाई गई। इनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही का नोटिस जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा आज जारी किया गया है। नोटिस का जवाब प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। L&T तथा एक्सईअन जल निगम ग्रामीण से कल तक सभी जल परियोजनाओं के बोर वेल की सुरक्षा कर देने का प्रमाण पत्र भी मांगा गया है।
![]()
