लोहता पुलिस को मिली कामयाबी, चार लुटेरे गिरफ्तार

तमंचा कारतूस 8510 रुपया नगद हुआ बरामद

रिपोर्ट – रोहित कुमार पटेल

लोहता:अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को मुखबीर की सूचना पर लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी अपने हमराहियो के साथ पिसौर पुल के समीप से चार लुटेरो को उस समय धर दबोचा जब वे कही भागने की फिराक में थे।
क्षेत्राधिकारी सदर विदुष सक्सेना ने लोहता थाने पर मिडिया के समक्ष गिरफ्तार चारों लुटेरो को पेस करते हुये बताया कि गत 8 जुलाई को मेडिकल स्टोर संचालक रामबली पटेल से तमंचा सटा कर 30 हज़ार नगद, एटीएम,पैन कार्ड,बैंक पास बुक मारपीट कर फरार हो गये थे। जिन्हे लोहता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लुटेरो के पास से दो कीमती मोबाइल,8510 रुपये बरामद बरामद कर के घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल,स्कूटी का एमवी एक्ट में चालान किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त आदर्श वर्मा 21 वर्ष लखमीपुर,सूरज पटेल 20 वर्ष सरहरी,अमन पटेल 20 वर्ष मधुरापुर,गोलू यादव 19 वर्ष घमहापुर स्थानीय लोहता थाने क्षेत्र के निवासी है। जिन्हे 394,411,201 आइपीसी तथा 3/7/25 आर्मस एक्ट में चालान किया गया।
उन्होने लोहता पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी कर के लगातार खुलासे करने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के कार्यों की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *