यूट्यूबर ममता रॉय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव

वारणसी| वारणसी में युट्यूबर ममता रॉय और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। ममता राय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षत्रिय महा सभा के सैकड़ों लोगों ने सारनाथ क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला । मार्च में महिलाएं भी शामिल रही। लोग जोरदार प्रदर्शन करते हुए सारनाथ थाने पहुचे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शनघेराव किया। ये मामला युट्यूबर ममता रॉय के वाराणसी शहर में अश्लील फोटो लगा कर उस पर मैं काशी हूँ लिखवा दिया था। जिस पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के रास्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत सिंह ने सोशल मीडिया पर आपत्ति व्यक्त किया था। आपत्ति से नाराज ममता राय ने ट्वीटर पर आ कर विक्रांत सिंह क्षत्रिय महा सभा के लोगो को जम कर भद्दी भद्दी गालिया दिया और जान से मारने की धमकी दिया। विक्रांत सिंह ने सारनाथ में आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत ममता राय के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है लेकिन क्षत्रिय महा सभा के लोगो का कहना ही है कि ममता रे के खिलाफ धार्मिक भावना को भड़काने और आहत करने का मामला बनता है और इन धाराओ में भी मुकदमा दर्ज करके उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाय। यही नही ममता राय गई गाड़ी के नंबर 2611 को लेकर भी लोगो ने उनकी मनसा पर सवाल खड़ा किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *