मानवाधिकारों की रक्षा के लिए संगठन होगा और मजबूत: वाराणसी में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक, नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

वाराणसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को वाराणसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में देश में बढ़ रहे मानवाधिकार हनन के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा मानवाधिकार संरक्षण के लिए किए जाने वाले अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा पीड़ित एवं वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर संगठन के नव निर्वाचित एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने तथा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने की कार्यक्रम में बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा मौजूद रहे,जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता शिवनारायण गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रदेश सचिव संगठन धर्मेंद्र पांडेय ने किया
बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव विनोद राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप सिंह, प्रदेश सचिव (संगठन) धर्मेंद्र पांडेय, प्रदेश महासचिव (डॉक्टर सेल) डॉ. संजय यादव, मंडल अध्यक्ष पवन चौबे, मंडल महासचिव देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अजय सिंह, जिला महासचिव जनक रावत, जिला सचिव दिलीप अग्रहरि, जिला सचिव (संगठन) अभिषेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, पारस भारती, विधि सलाहकार अभिषेक सिंह, विधिक सलाहकार कमलेश तिवारी, सतीश गुप्ता, संजीव गुप्ता, सियाराम तिवारी, आलिया जायसवाल, सुषमा कुमारी, रमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित कई दर्जन मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर वाराणसी आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *