वाराणसी| बनारस शहर के नगवा लंका में रहने वाले रजनीश पाल ने अपनी कला के माध्यम से अपनी अलग क्षवि बनाई है , हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बनारस के रसिया ‘ को काफी लोंगो का प्यार मिल रहा है , फिल्म बनारस के रसिया में रजनीश पाल ने बतौर अभिनेता अभिनव दुबे का किरदार निभाया है। साथ ही में ‘ ये दूरियां ‘ गाने को लिखा एवं कम्पोज किया है।
बनारस के माध्यम वर्गीय परिवार के रजनीश ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बी. म्युज ( bachlor of music) की पढाई की है और साथ ही में ये हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन की तालीम ली है जिसकी इनकी परिपक्वता फ़िल्म के गाने के कॉम्पोजिशन के रूप में दिख रही है। और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। उसके बाद इन्होंने बनारस के कबीरचौरा स्थित नगरी नाटक मंडली थियटर में अभिनय का वर्कशॉप लिया और मुंबई आ गये।
मुंबई पहुचने से फिल्म तक पहुँचने का सफर काफी जुझारू और कठिन था। एक समय तो ऐसा आया जब रजनीश को यह महसूस हुआ कि उसे वापस वापस बनारस चले जाना चाहिए, लेकिन रजनीश ने हार नहीं मानी और अंततः उसे बहुत से सीरियल में काम के बाद छोटे बजट की बहुत अच्छी फिल्म में हीरो के बड़े भाई का किरदार मिला, फिल्म सफल रही और हंगामा और प्राइम वीडियो, एयर टेल स्ट्रीम, वी आई आदि पर रिलीज हो काफी नाम कमा रही है।
You may also visit on these site : https://www.atalhind.com/tamilyogi/
![]()
