इंग्लिशिया लाइन स्थित विजयानगरम मार्केट में बच्चा चोर धराया, लोगों ने जमकर की धुनाई

वाराणसी| लगातार बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर जहां प्रशासन सख्त है एवं इस तरह की भ्रामक खबरों को फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की बात कर रही थी लेकिन वाराणसी के कैंट स्टेशन स्थित विजयानगरम मार्केट में एक महिला ने बच्चा चोर करने वाले अभियुक्त को पकड़ा जिसके बाद बच्चा चोर करने वाले अधिक लोगों ने जमकर पिटाई की इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर अभियुक्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने लेकर गई.

वाराणसी में विजयानगरम मार्केट में एक युवक डेढ़ साल के बच्चे को दूध पिलाने के लिए बाबा जी भोजनालय दुकान पर पहुंचा जहां पर उसने बच्चे को दूध पिलाने के लिए दूध मांगा दूर बैठी एक महिला ने जब यह देखा उसके दिमाग में बच्चा चोरी कर लाए जाने का शक हुआ जिस पर उसने महिला ने पूछताछ की तो युवक बता नहीं पाया तो लोग समझ गए हैं कि यह बच्चा चोरी कर कर लाया गया है जिसके बाद स्थानीय नागरिकों द्वारा बच्चे को गोद में लेकर उसकी पिटाई की गई|

दूसरी तरफ बच्चे के मां-बाप करीबन 1 घंटे से अपनी बच्चे के खोजबीन में जुटे थे सूचना मिलने पर जब पहुंचे तो उनका लड़का दिखा लोगों ने उसे उसकी मां पापा को सुपुर्द कर दिया। युवक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था जो वाराणसी में काम करता है वह पुल के नीचे परिवार उसका रात का गुजारा करता है इस समय उसकी मां लेकर बच्चों को सोई थी जो मौका पाकर अभियुक्त ने बच्चे चुरा कर भाग गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *