रिपोर्ट – सत्यम साहनी
मिर्ज़ामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जामुराद बाजार स्थित रामजानकी कुटिया को देव दीपावली के शुभ अवसर पर रंग बिरंगे फूलों सजाया गया, कुटिया प्रांगण में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम व्यवसाई बंधुओं के सहयोग से 2100 दीपो के प्रज्वलन से सकुशल संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद कुटिया परिसर का दृश्य अलौकिक व मनमोहक रहा,इसी दौरान हनुमान जी का श्रृंगार भी किया गया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष (राजातालाब) सुरेंद्र कुमार बिंद, मुकेश गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिहरानंद, अमन त्रिपाठी काशी, अजय कुमार बिंद, हेमंत राजभर,गोविंद बिंद,अमित सेठ, दिनेश राजभर समेत सैकड़ों ग्रामवासी शामिल रहे हैं।
![]()
