मेष (Aries)
आज बाउंड्री तय करने की जरूरत है। गुस्से को साइड में रखकर ही ये काम करें। क्लैरिटी के साथ शांति से बात करिए। जब आप ठहरकर बोलेंगे तब लोग आपको ज्यादा सुनेंगे
वृषभ (Taurus)
टैरो कार्ड: नाइट ऑफ कप्स
आपके अंदर अब धीरे-धीरे नया रूप मजबूत होता जा रहा है। आज आपको खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। जल्दबाजी में कुछ भी ना करें। आप सही दिशा और सही स्पीड से आगे जा रहे हैं।
लकी टिप: अपनी एनर्जी को बचाएं।
मिथुन (Gemini)
आज शांति से आगे बढ़ते जाइए। हो सकता है कि आपको कोई बड़ा रिजल्ट ना दिखाई दे। आपके अंदर काफी कुछ बदल रहा है। अपनी तुलना किसी और ने ना करें। भरोसा रखें क्योंकि आपका भी समय आएगा।
कर्क (Cancer)
आज आपको ऐसा फील हो सकता है कि जैसे सह रुक गया है। आपको समझना होगा कि ये ठहराव अब नई तैयारी के लिए है। जल्दबाजी ना करें। आज धैर्य रखें। इससे आपको जल्द ही क्लैरिटी मिलेगी।
सिंह (Leo)
खुद पर आज ज्यादा प्रेशर ना डालें। काम से ज्यादा आप मायने रखते हैं। धीमे चलने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कुछ नहीं करना है। एक काम खत्म करने के बाद ही अगला काम पकड़ें।
कन्या (Virgo)
आज खुद में इन्वेस्ट करें। चाहे छोटी सी सेल्फ केयर ही क्यों ना करें आप। इंतजार ना करें कि दूसरे आपकी तारीफ करेंगे। अपने लिए कुछ ना कुछ करते रहिए। यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है
तुला (Libra)
टैरो कार्ड: द फूल
आज नई शुरुआत का दिन है। आज कुछ नया करने की कोशिश करें। हर एक चीज जानने की जरूरत नहीं है। अपना पहला कदम पूरे भरोसे के साथ उठाइए। बदलाव छोटे-छोटे कदमों से ही शुरु होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
टैरो कार्ड: नाइन ऑफ कप्स
आज का दिन थोड़ा थकान वाला रहेगा। उम्मीद अब भी आपके साथ ही है। खुद को जबरदस्ती खुश ना करें। थोड़ा रेस्ट करिए। छोटी-छोटी खुशियां आपके पास खुद आएंगी।
लकी टिप: उस चीज को सोचिए, जिसे आप चाहते हैं।
धनु (Sagittarius)
आज अपनी शांति को सहसे ऊपर रखिए। हर कॉल या मैसेज का जवाब देना जरूरी नहीं होता है। आपको कम बातों में भी सुकून मिल सकता है। अपनी एनर्जी को बचाकर रहे
मकर (Capricorn)
आज अगर आप थोड़ा अकेले रहेंगे तो फायदेमंद होगा। दूसरों से खुद की तुलना ना करें। अपने अंदर झांकिए। आज एक घंटे शांत रहेंगे तो कई दिनों की उलझन दूर हो जाएगी।
लकी टिप: खुद के साथ एक शांत घंटा बिताइए।
कुंभ (Aquarius)
आज अपने मन की आवाज को सुनिए। किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। आपकी स्पीड सही है। ऐसे ही आगे बढ़िए। सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मीन (Pisces)
टैरो कार्ड: ऐस ऑफ वैंड्स
आज कोई जरूरी मैसेज आपको मिलने वाला है। उसे जोर डालकर पाने की जरूरत नहीं है। शांत रहें। शांत रहेंगे तो चीजों को और अच्छे से कर पाएंगे।
![]()
