वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अक्तूबर से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह से करेंगे, जहां वे सफाईकर्मियों को सम्मानित करेंगे। इसके पश्चात वे शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री योगी अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ईरी), चांदपुर में आयोजित ‘डीएसआर कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान वे सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम वाराणसी में ही करेंगे और अगले दिन प्रातः गोरखपुर के लिए रवाना होंगे
![]()
