लखनऊ पुलिस ने IBPS क्लर्क परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले एक बड़े सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गैंग का मास्टरमाइंड आनंद कुमार समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में आनंद कुमार, गौरव आदित्य, हर्ष, और भगीरथ शामिल हैं। इनके अलावा सुधांशु, धनंजय, राजीव नयन, मुकेश, और आशीष रंजन को भी हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले, आरोपी अभिषेक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभिषेक परीक्षा में असली अभ्यर्थी आदित्य की जगह पर बैठा था।
गौर करने वाली बात यह है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड आनंद कुमार संभल जिले में यूपी ग्रामीण बैंक में कार्यरत है।
पुलिस के अनुसार, यह सॉल्वर गैंग अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उनकी जगह पर फर्जी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठाता था। छापेमारी में कई अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो इस साजिश में शामिल थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।
![]()
