वाराणसी। गदाधारी सेना द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी रविवार को ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक सोनकर के नेतृत्व में उनके आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान गदाधारी सेवक अमित वर्मा एवं अमित पाल का केक काटकर एवं फूल-मालाओं से भव्य जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नवागंतुक वरिष्ठ नेताओं—अशोक सोनकर, मुन्ना यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अनिल सोनकर तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शिवम चौहान—का गदाधारी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नवागंतुक कार्यकर्ताओं ने गदाधारी सेना के स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि वे सभी मिलकर संगठन को निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अथक प्रयास करेंगे। सम्मान पाकर उन्होंने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।
जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान अमित वर्मा और अमित पाल ने उपस्थित गदाधारी सेवकों का आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। वहीं अमित पाल एवं अमित मौर्य ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर प्रसन्नता जताई।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद कार्यालय प्रभारी भूपेंद्र जी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक सोनकर, पूर्व मंडल महामंत्री धर्मेंद्र पांडेय एवं संजीव गुप्ता, मंडल मंत्री प्रेम पासी, जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, प्रदेश मंत्री सियाराम तिवारी, अधिवक्ता अभिषेक सिंह, भाजपा सहसंयोजक श्रम प्रकोष्ठ अजय प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री सुनील चौहान, रामनारायण जी, गोपाल श्रीवास्तव, मनोज पाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, दीपक अग्रहरि (गोलू), बागेश्वरी मंडल उपाध्यक्ष दीपू कनौजिया, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष जनक रावत, धर्मवीर मौर्य, रामेंद्र पांडेय, डीएम मणि त्रिपाठी, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री मोनू गुप्ता, ओम प्रकाश उर्फ मुन्ना यादव, वीरेंद्र भारती, अरुण प्रताप सिंह सहित कई दर्जन गदाधारी सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
![]()
