लखनऊ।
संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीजेपी जन कल्याण मंच ने नई नियुक्तियां की गईं।
भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक दर्शन आर शाह द्वारा लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सियाराम तिवारी जी के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति मिली, धर्मेंद्र पांडेय को प्रदेश प्रवक्ता (उत्तर प्रदेश) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
लखनऊ स्थित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी औरभाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और सभी वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर और मजबूती से उठाया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।
![]()
