वाराणसी। सोनारपुरा स्थित चौराहे पर भाजपा के महामना मंडल द्वारा पंजाब के चन्नी सरकार और सोनिया गांधी का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और चन्नी के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की सोची समझी साजिश का हिस्सा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा को करोड़ो की सौगात देने जा रहे थे उस दौरान सीएम का काफिला बीच रास्ते में 15 से 20 मिनट तक रोक देना खालिस्तानियों का काम था। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।
पुतला दहन में मुख्य रूप से राकेश जायसवाल पार्षद सोनारपुरा, जगन्नाथ ओझा महामना मंडल अध्यक्ष भाजपा, सोनू झा, विपिन ओझा, आनंद चौरसिया, शिवम गुप्ता, सुशील मिश्रा, अनूप जायसवाल, जयंत शर्मा, अजय जायसवाल, शिवम पांडे, सुभाष चंद्र, बृजेश त्रिपाठी, कृष्ण मोहन सिंह, ओमकार पांडे सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।