सिक्सर किंग युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उन्हें कुछ देर बाद अंतरिम जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। बता दें कि इंस्टाग्राम लाइव इवेंट के दौरान एससी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हांसी पुलिस ने रविवार को क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। हांसी के एडवाकेट रजत कलसन ने युवराज सिंह के खिलाफ हांसी पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।
हांसी की एसपी नितिका गहलौत ने बताया कि अदालत के निर्देश पर युवराज सिंह रविवार को जांच अधिकारी के समक्ष जांच में शामिल हुए। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस क्रिकेटर का फोन पहले ही बरामद कर चुकी है। हांसी के वकील रजत कलसन की शिकायत पर युवराज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए, 153 बी व एससी एसटी एक्ट की धारा 3 (1) (यू) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता का आरोप, पुलिस ने युवी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट:
वहीं, शिकायतकर्ता रजत कलसन ने युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप लगाए हैं। रजत ने बताया कि हम लोगों ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के युवराज सिंह को अंतरिम जमानत दिए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है। अदालत मे अगली सुनवाई होगी. अब युवराज सिंह के खिलाफ हांसी पुलिस अदालत में चालान पेश करेगी। बता दें कि जून 2020 में हांसी पुलिस को रजत कल्सन ने शिकायत दी थी, उसके बाद फरवरी 2021 में केस दर्ज हुआ था

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *