Buxar : मां के प्रेमी ने उसकी बेटी से ही घिनौना काम किया। सबसे दुखद बात यह रही कि जब बेटी ने मां को आपबीती सुनाई तो उसने उसका साथ नहीं दिया। भाई ने भी साथ नहीं दिया। मामला बिहार में बक्सर के धनसोई थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने कई बार शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन पैसे लेने की बात कह खुद मां ने उसे चुप करा दिया। आरोपी का नाम महेंद्र सिंह है।
*चाची ने किया सहयोग*
शिकायत के डर से पहले मां बेटी को सूरत ले गई और बाद में खुद आरोपी से धमकी भी दिलवा दी। अंत में चाची के सहयोग से पीड़िता महिला थाने पहुंची, तब जाकर मामले का पर्दाफाश हुआ।
*मां के साथ 10 साल से नाजायज संबंध*
पीड़िता ने बताया है- ‘मां का गोवर्धनपुर निवासी महेंद्र सिंह से पिछले 10 साल से नाजायज संबंध है। उसने पिता का भी अपहरण कर लिया है। आरोपित गांव के एक दबंग का बॉडीगार्ड है। घर आने-जाने के क्रम कई बार बुरी नजर से शरीर पर हाथ भी फेर देता था। 7 सितंबर को जब वह घर आया तो मैं अकेली थी। इसका फायदा उठाकर उसने रेप किया