महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा टाउनहॉल में हुआ भारत जोड़ो समापन पर झंडारोहण

वाराणसी। प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष,पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की – भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आज पुण्यतिथि है।गांधी के व्यक्तित्व व योगदान को शब्दों में समेटना मुश्किल है गाँधी जी विराट व्यक्तित्व के उदाहरण थे।महात्मा गांधी सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे। उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए सत्य और अहिंसा को अपनाया और जीत हासिल की। ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का उनका संदेश पुरी दुनिया में मशहूर है।

भारत ही नहीं विदेशों तक लोग किसी आंदोलन या प्रदर्शन के लिए अंहिसा के मार्ग को अपनाते हैं।गाँधी जी को आत्मसात करते हुए राहुल गाँधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा करके भारत जोड़ो यात्रा के रुप में भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व ऐतिहासिक सफलता मिली।राष्ट्रीय एकता अखण्डता शांति सदभाव प्रेम भाईचारा का प्रतीक रहा भारत जोड़ो यात्रा।जनता का अपार जनसमूह यात्रा से जुड़ा व अपनी बातों को साझा किया।बच्चे,बूढे, नौजवान,छात्र,महिलाएं ,बहन,बेटियां सभी लोग इस यात्रा की साक्षी बनी।भाजपा ने जनता के बीच नफरत का बीज बोया है अशांति का माहौल बनाया है जिससे भय का वातावरण पूरे उत्तर प्रदेश में है।जति धर्म के नाम पर भाजपा में पूरे देश का बंटाधार कर दिया है।अब लोग जागृत हो रहे है व भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जुड़ते हुए अपनी अपनी पीड़ा बताए। आमजनमानस को विश्वास है की उनकी पीड़ा को दूर करते हुए देश व प्रदेश का अगर कोई बेहतर विकास करेगा तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस।

भारत जोड़ो यात्रा इसलिये जरूरी है की इससे पहले हमारे गणतंत्र के मूल्यों पर कभी उतना नृशंस हमला नहीं हुआ, जितना कि पिछले कुछ समय से हो रहा है,इससे पहले कभी नफरत, विघटन और बहिष्करण के भाव देश पर उस तरह से नहीं लादे गए जिस तरह से इन दिनों लादे जा रहे हैं,इससे पहले कभी हम पर उस तरह से निगाहें नहीं रखी गईं और हमें उस स्तर के प्रचार और दुष्प्रचार का सामना नहीं करना पड़ा, जितना कि अब करना पड़ रहा है,इससे पहले देश ने कभी ऐसी निष्ठुर सरकार नहीं देखी जिसे अर्थव्यवस्था के बर्बाद होने और लोगों के हालात की कोई परवाह ही नहीं है और जो केवल अपने कुछ चंद उद्योगपति मित्रो की सेवा में लगी है,यह राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों का जनता से सीधे सम्पर्क संवाद तथा देश को जानने समझने और समझाने का प्रभावशाली जीवंत व सतत् सशक्त माध्यम भी है। देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है, पढ़े-लिखे नौजवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं, निराशा की गिरफ़्त में हैं। हमारा कर्तव्य है और आज समय की मांग भी है कि हम अपने युवाओं की रीढ़ मज़बूत करें, उन्हें सकारात्मकता की तरफ लेकर आएं यही यात्रा की प्राथमिकता है।भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही रहा कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें,उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे।नफरत रूपी भाजपा सरकार को विदा करेंगे।आज़ादी के बाद साल 1948 में श्री जवाहर लाल नेहरु जी ने लाल चौक से तिरंगा लहराकर देश को दिया था एकता और भाईचारे का संदेश।राहुल गांधी जी ने इतिहास दोहराते हुए उसी परंपरा को निभाया लाल चौक पर तिरंगा फहराया है।भारत जोड़ो यात्रा भारत को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ।परिवर्तन सुनिश्चित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *