मछुआरा प्रकोष्ठ में संयोजक बनाए जाने पर ‘हर्ष’

मल्लाह समाज के लोगों को उनका अधिकार दिलवाना पहली प्राथमिकता होगी। चंदन साहनी

वाराणसी।
भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र द्वारा मछुआरा प्रकोष्ठ में 16 लोगों को संयोजक पद पर नियुक्त किया गया। युवा समाज सेवक और पूर्व जिला मंत्री भाजपा पिछड़ा मोर्चा मिर्जापुर चंदन साहनी को मिर्जापुर से मछुआरा प्रकोष्ठ में संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है। चंदन साहनी के पद ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा। और उनके घर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य राजनीतिक दलों समेत सामाजिक कार्यकर्ता के लोग भी बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे। बधाई देने वालों में
अनिल साहनी ,विजय बहादुर सिंह चेयरमैन प्रत्याशी चुनार, शिव शरण सिंह कार्यालय प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मिर्जापुर अमरीश केसरी,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आलोक सिंघम,सुमित गुप्ता,पवन साहनी,जयराम साहनी,संजय सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य के अलावा आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *