मेक्सिको की एक मां ने अपने ही पालतू कुत्ते (Pet Dog) पर अजीबोगरीब आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में अपने ही डॉग पर उसकी 9 साल की बेटी से रेप (Rape) करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद कुत्ते को ‘गिरफ्तार’ में ले लिया गया है।
पुलिस और वेटरनरी डिपार्टमेंट अब मामले की आगे जांच कर रहे हैं। हालांकि, जांच टीम को महिला की थ्योरी पर यकीन नहीं है, वह अब लड़की के डीएनए (DNA) सैंपल से रेप केस की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि महिला अपने दूसरे पति को बचाने के लिए कहानी बना रही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपनी 9 साल की बेटी से रेप का आरोप घर के पालतू कुत्ते पर लगाने के बाद जांच टीम ने हालांकि कुत्ते को अपनी हिरासत में ले लिया है लेकिन उन्हें महिला के आरोप पर यकीन नहीं है। मामले की जांच में जुटे अधिकारी बच्ची के डीएनए (DNA) सैंपल से रेप के इस हैरान कर देने वाले मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि, पुलिस का मानना है कि, महिला अपने दूसरे पति को बचाने की कोशिश कर रही है।
पूछताछ के दौरान मां ने कुत्ते को रेप करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसे दावा किया कि, उस समय बच्ची के साथ कुत्ता ही अकेले मौजूद था।
हालांकि अधिकारियों को महिला की थ्योरी पर शक है और उन्होंने उसके दूसरे पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।जांच कर रहे अधिकारियों को यह शक है कि, महिला पति को बचाने की कोशिश के तहत कुत्ते पर आरोप लगा रही है।
इसके अलावा महिला से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।