पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत पुराना पुल के पास तुलसी नगर में रविवार को 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सारनाथा क्षेत्र के तडिया चकविही निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ छोटू का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद वीरेंद्र ने रविवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी।

एसओ सारनाथ अर्जुन सिंह ने बताया कि वीरेंद्र की शादी साल भर पहले ही हुई थी। दो दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। वीरेंद्र के फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल मामेल की जांच की जा रही है, और परिवार वालों से भी पूछताछ किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *